Search

May 17, 2026 2:40 pm

चितलो फॉर्म में अयोजित फुटबॉल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मु हुए शामिल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

प्रखंड के चितलो पहाड़िया टोला में होली के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल के दिन बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू एवं भाजपा नेत्री अनिता मुर्मू ने फुटबॉल को कीक मारकर फाइनल मैच का शुभरंभ किया।फाइनल खेल इमली गाछ बनाम तालझारी के बीच खेला गया जिसमें पेनल्टी में इमली गाछ टीम ने तालझारी टीम को दो गोल से हराया और विजेता बना। इस दौरान भाजपा नेता मुर्मु ने कहा फुटबॉल खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। फुटबॉल आप सभी अच्छी तरह से खेले। आपस में द्वेष की भावना न रखें। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा एवं राजमहल लोकसभा में भाजपा प्रचंड जीत के साथ कब्जा करेगी। सत्य शिक्षानंद मुर्मू द्वारा विजेता टीम को 10,000 हजार रुपए से सम्मानित किया गया , उप विजेता टीम को अनिता मुर्मू द्वारा 8,000 हजार रुपए से सम्मानित किया गया।सेमी फाइनल में पुलिस पदाधिकारी स्टेफन सोरेन के द्वारा 2,000_2,000 रुपए से सम्मानित किया गया।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया,क्लब अध्यक्ष सुनील पहाड़िया जी,सचिव बमना पहाड़िया,कोषाध्यक्ष कमला पहाड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230309 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!