Search

May 6, 2026 3:09 pm

चोरों ने बंद पड़े क्रेशर में किया चोरी,मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) थाना क्षेत्र के सुराईडीह मौजा स्थित बंद पड़े क्रशर मशीन के कमरों को तोड़कर कई तरह के क्रेशर के पुराने भारी समान और मशीनरी पार्ट्स के सामानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है, इसको लेकर क्रेशर मालिक पाकुड़ निवासी सोमराज भगत ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित ने कहा है कि बीते 27 जून को रात करीब 12 बजे से 3 बजे तक अज्ञात चोरों द्वारा बंद क्रशर स्थित कमरों के ताला तोड़कर कई तरह की सामानों की चोरी कर ली गई है। इनमें 19 दान्ता नया पुराना मिलाकर ,4 साइड प्लेट,4 भाइब्रेटर का पाया मोटर आदि कई अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। इसको लेकर पुलिस ने कांड संख्या 63/23 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू के दी है। इस सम्बध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक छानबीन की जा रही है।

IMG 20230703 WA0038
IMG 20230703 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!