पाकुड़ जिले के विभिन्न विद्यालयों में नामांकन हेतु 22/07/2023 तक ही नामांकन जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा अवधि दी गई है, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ के द्वारा इसकी कड़ी निंदा करती है क्योंकि छात्रों का नामांकन में जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र की नामांकन हेतु छात्रों से मांग की जाती है,जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने में बहुत समय अंचल एवं नगर पालिका से लगता है, अंचल एवं नगरपालिका का कई चक्कर छात्र छात्राओं को लगाना पड़ता है, तब कहीं जाकर महीनों बाद प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है, पाकुड़ जिला शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है यहां सुदूर ग्रामीण इलाकों में गरीब कमजोर वर्ग दलित आदिवासी मजदूर अल्पसंख्यक के छात्र जो पढ़ने के इच्छुक हैं उनका नामांकन होनी चाहिए ताकि छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल बना सके तथा उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें,पाकुड़ उपायुक्त महोदय से प्रार्थना है कि नामांकन की अवधी को छात्र छात्राओं के हित में देखते हुए बढ़ाया जाए ताकि सभी छात्र छात्राओं का विद्यालय में नामांकन हो सके।





