राजकुमार भगत
एसडीएम कार्यालय में लगातार हो रही बैठकों से आज तक कोई भी हल नहीं खोज पाए है अधिकारी।
पाकुड़।पाकुड़ शहरी क्षेत्र में कोई व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से आम नागरिकों को रोज दो चार होना पड़ता है। दिक्कत तो तब आती है जब इस उमस भरी गर्मी और धूप में जो लोग इस जाम में फस जाते हैं। लोग एंबुलेंस को भी रास्ता देने से परहेज करते हैं। आज भी इस एक एंबुलेंस जाम में फस गया। शहर का ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे है। रेलवे फाटक से लेकर कोर्ट तक ऐसी कई जगह हैं जहा नित्य प्रति जाम लगनी ही लगनी है । जो लोग इस धूप के बीच फंसता है उनके बारे में सोचिए। वहां कोई ऐसी कूलर या पंखा नहीं चलता । सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस में लेटे हुए मरीज और स्कूली बच्चों को होता है। ऐसा भी नहीं कि समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। समाधान की दिशा में उचित और न्यायिक प्रयास किया जाए तो कहते हैं हर समस्या का समाधान है????अवश्यकता है कि इस पर गंभीर होकर सोचा जाए और एक व्यवस्थित मैप बनाकर इस समस्या का हल निकाला जाए। जब तक हम गंभीर नहीं होंगे तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। इस संबंध में पाकुड़ जिला ऑटो ई रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय ने प्रशासन को पत्र लिखकर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पत्राचार किया था। किंतु इसका भी लाभ जनता को प्राप्त नहीं हो सका।








