राजकुमार भगत
पाकुड़। जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक लिटिपारा परखंड बारू पंचायत में जिला महीला अध्यक्ष मोनी मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल , परखंड अध्यक्ष मारकुश सोरेन जिला उपाध्यक्ष मार्दुला मुर्मू व दर्जनों महीला शामिल हुई । बैठक में लिट्टीपाड़ा में पानी की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसी-किसी गांव में एक दो चापाकल या कुआं का इस्तेमाल करते हैं ।जिसमें करीब करीब चापा कल खराब है। ग्रामीण क्षेत्रों में यहां के ग्रामीणों को समय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। आंगनबाड़ी की स्थिति बहुत ही खराब है। खाने की व्यवस्था
सही ढंग से भी नहीं किया जाता है। सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।हमारे झारखंड में एक ऐसा प्रखंड लिट्टीपाड़ा जहां मूलभूत समस्याओं से यहां के ग्रामीण वंचित है। जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक सांसद एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मांग की कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में बिजली पानी सड़क शिक्षा जैसे बुनियादी समस्याओं पर अपने स्तर से दूर करें। केवल वोट बैंक की राजनीति ना हो। नहीं तो आने वाले समय में भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बैठक में संगठन विस्तार एवं पंचायत स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम करने को जिला अध्यक्ष ने कहा। जिनकी भी जो समस्या है उन समस्याओं को पार्टी के पदाधिकारी के निदान करवाने के लिए लिट्टी पड़ाप्रखंड ब्लॉक में जाकर जो भी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणी योजनाओं का लाभ दिलवाले का कार्य करें।






