Search

June 19, 2026 5:55 pm

जब तक डबल इंजन की सरकार नहीं होगी क्षेत्र के विकास संभव नहीं : बाबूधन

पाकुड़। अपने प्रवास के दौरान पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू हिरणपुर प्रखांड अंतर्गत किदवा पंचायत का दौरा वहां के गांव के ग्रामीणों के समस्याओ रूबरू हुए एवं समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए श्री मुर्मु को बताया कि गॉंव में आज़ादी की इतने साल बाद भी सड़क नहीं है और तो और पीने के पानी में भी लाला पड़ा है। वर्षों से आवेदन पर आवेदन दे रहा हूं पर अबतक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ।
श्री मुर्मु ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार हर घर नल योजना के तहत सभी घर में नल से जल के व्यवस्था पर कार्य कर रही है जबकि हमारा राज्य सरकार इसपर गम्भीर नहीं है । सरकार सबके साथ सबका विकास की राह पर चल रही है । किंतु झारखंड सरकार इस विषय वस्तु पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से केंद्र और राज्य सरकार के सभी योजनाओ का लाभ गॉंव तक मिलता है । उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में राजमहल क्षेत्र से कमल खिलाने का आव्हान ग्रामीणों से की । मौके पर ग्राम प्रधान सर्विश टुडू , स्टेफन मरांडी , मायनो हेम्ब्रॉ, धिना हांसदा , सुनील मरांडी , साइमन सोरेन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!