Search

May 9, 2026 1:33 pm

जयपुर पंचायत में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत में सोमवार को देर शाम को रात्रि चौपाल का अयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल, बीईईओ बाबूधन मुर्मू, एमओ नोरिक रविदास ने सहायक अभियंता उत्तम वैध,बीपिआरओ प्रसंजित मंडल, मुखिया रोजमेरी मुर्मू समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही मंच का संचालन अंचल निरीक्षक राजेश साहा ने किया । चौपाल में पेयजल से संबंधित समस्याओं के बारे अवगत कराया गया एवं बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को ग्रामीणों ने अधिकारी के बीच रखा जिसमे जल्द से जल्द समाधान किए जाने की बाते बताई । राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को ग्रामीणों को रखा जिसमे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नोरक रविदास ने बताया की जिसके पास भी राशन कार्ड नहीं है वो स्वयं आवेदन कर जितना होगा जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा । अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में आवास, पेंशन,पेयजल,मनरेगा,आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई । जो भी पेंशन के लिए आवेदन किया उसे तुरंत निष्पादन किए जाने का आश्वासन दिया । इस मौके पर अंचल निरीक्षक राजेश साहा, डॉ कलीमुद्दीन अंसारी ,सुखेन घोष,अमित मरांडी, स्वास्थ्य विभाग,पेयजल विभाग,कृषि विभाग, शिक्षा विभाग,पशुपालन विभाग,मनरेगा के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230627 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!