Search

May 16, 2026 10:51 pm

जल्द खुलेंगे स्टेशन में नए टिकट काउंटर, भीड़ से मिलेगा निजात



राजकुमार भगत

पाकुड़। माल गोदाम रोड साइड पर टिकट काउंटर खोलने हेतु रेल विभाग ने अनुमति दे दी है lमालुम हो की पूर्व में मंडल प्रबंधक हावड़ा से हुई वार्ता के क्रम में ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन द्वारा माल गोदाम रोड में टिकट काउंटर खोलने संबंधी प्रस्ताव रखी गई थी l शुक्रवार को वाणिज्य पर्यवेक्षक अतुल कुमार, कनीय अभियंता परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता राजू कुमार, वरिष्ठ दूरसंचार अभियंता संदीप कुमार शाह एवं पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला ,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव संजय ओझा, द्वारा स्थल निरीक्षण का कार्य किया गया l निरीक्षण के क्रम में हावड़ा छोर पर अवस्थित ऊपरी पैदल पुल के नीचे एक स्थान का चयन किया गया, जहां पर समुचित स्थल का उपयोग कर 1 ए टी भी एम लगाया जाएगा तथा दूसरा ए टी भी एम पुराने वजन घर में लगाने हेतु निरीक्षण किया गया । हावड़ा छोर पर यात्री की संख्या काफी देखी जाती है।,इस काम को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए ईस्टर्न जोनल पैसेंजर एसोसिएशन लगातार मंडल वाणिज्य प्रबंधक के संपर्क में है, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार जल्द से जल्द हो सके l

IMG 20230324 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!