Search

April 28, 2026 11:46 am

जांच शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ संबंधित जांच की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सालगापाड़ा गांव में गुरुवार देर रात को रक्त संग्रह,नाइट ब्लड सर्वे फ्लेरिया रोग की जांच स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई,वही जांच शिविर में पुरुष-महिलाएं ने बढ़ चढ़कर फ्लेरिया रोग से संबंधित जांच करवाया। वही सभी जागरूक ग्रामीणों ने रक्त जांच शिविर में आगे आकर अपना रक्त जांच करवाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी व्यक्ति जब रात को स्थिर अवस्था में रहता है तो शरीर में फाइलेरिया से संबंधित पैरासाइट की पुष्टि की जा सकती है। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव एवं जागरूकता हेतु उपस्थित लोगों को फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। मौके पर केटीएस संजय मुर्मू, प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू नूर आलम शेख, शिवराम किस्कू, रविंद्र मुर्मू, मिशन शेख, अंकित, एलटी नागेश प्रसाद, अटल बिहारी गांव का सेविका एवं सहायिका सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20231013 WA0063

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!