Search

May 18, 2026 10:39 am

जिला अध्यक्ष ने मनरेगा कार्यों में अनियमितता को लेकर सहायक अभियंता के खिलाफ लिखा पत्र

सतनाम सिंह

पाकुड़ सदर प्रखंड में मनरेगा एवं अन्य योजनाओं में सहायक अभियंता के द्वारा अनियमितता बरते जाने पर आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने डीसी व डीडीसी को ज्ञापन सौंपा प्रखंड में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं में मनरेगा के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला द्वारा उक्त योजना के कार्यो के मापी पुस्तिका के विरुद्ध मोटी रकम की वसूली की जाती है।उनके द्वारा तालमेल कर लोकधन का बंदरबांट आपस में कर ली जाती है। ये मनरेगा के सहायक अभियंता श्री शुक्ला है । परंतु अपनी पैरवी-पकड़ के कारण प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित सभी प्रकार के योजनाओं में इसके द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसमें पदाधिकारी की भूमिका संलिप्ता से इंकार नहीं की जा सकती है। आजसू जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के सहायक अभियंता श्री शुक्ला पाकुड़ प्रखंड में विगत कई वर्षों से कार्यरत है। विदित हो कि लगभग दो वर्ष पूर्व अपने कारनामे के कारण विख्यात है। श्री शुक्ला पदाधिकारी में अपनी गहरी पैठ के कारण जिले के अन्य प्रखंडों में पदस्थापित होकर पुनः पाकुड़ प्रखंड में अपने उसी स्थान पर कार्यभार ले लेते हैं ज्ञात हो कि पाकुड़ शहर के स्थायी निवासी भी है। उपायुक्त पाकुड़ एवं उपविकास आयुक्त को आवेदन समर्पित करते हुए इसी आशय का आवेदन आजसू श्री आलम ने प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृह मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, मनरेगा आयुक्त, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, आयुक्त संथाल परगना को प्रेषित किया है ताकि सघन जांच पड़ताल कर उचित करवाई की जा सके और जनता का पैसा का सदुपयोग जनहित में हो सकें। उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त ने आजसू जिलाध्यक्ष को जांच कराएं जाने हेतु आश्वस्त किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!