हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास एवं वीडिओ मनोज कुमार ने शुक्रवार को किया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय दास ने बताया कि दूरभाष पर शिकायत मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र के कुछ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को अनाज की आपूर्ति नहीं की गई है। इसके उपरांत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड के परिवहन अभिकर्ता को 3 दिनों के अंदर सभी दुकानदारों को राशन आवंटन कराने हेतु सख्त निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि अगर 3 दिन में वितरण नहीं कर पाने पर लाइसेंस ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।









