Search

May 12, 2026 10:31 pm

जिला जनसेवकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल से कार्य हो रहें प्रभावित

पाकुड़ जिला समाहरणालय परिसर के बाहर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आवाह्न पर दूसरे दिन बुधवार को झारखण्ड के सभी जिलों के साथ साथ पाकुड़ जिला जनसेवक संघ भी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे । जनसेवकों के हड़ताल पर चले जाने से कार्य हो रहें प्रभावित । जिले में कुल 69 जनसेवक पदस्थापित हैं, जो कि कृषि विभाग के कार्यों के साथ साथ पंचायत सचिव, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखण्ड नाज़िर, प्रखण्ड स्थापना, प्रधान मंत्री आवास को-ओर्डिनेटर, निर्वाचन कार्य, जिला परिषद में लिपिक आदि पदों के प्रभार में है जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने के कारण उक्त सभी कार्य प्रभावित हो रहा है । मुख्य रूप से जिले के राशन कॉर्ड धारियों को प्रति माह उनके बीच वितरित किये जाने वाले अनाज को लेकर गोदामों से अनाज के उठाव कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं । हड़ताल अवधि में जनसेवक किसी प्रकार के कार्य का निष्पादन नहीं करेंगें । मौके पर राधेश्याम मंडल, वतन कुमार, सुमित मिश्रा, अजीत हेम्ब्रम, महेंद्र शील, राजेश साहा, सिराजुद्दीन अहमद, सुमन कुमार, सरोज कुमार , सुब्रत कुमार सहित बड़ी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!