अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखण्ड के खजूरडंगाल पंचायत मे ट्रांसफ़र्मर जल जाने के कारण ढेला टोला एवं कोचा टोला के लगभग 40 घरों के ग्रामीण कई दिनों से अंधकार मे रह रहे थे lग्रामीणों ने जिला परिषद् अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम को ट्रांसफ़र्मर जलने की सूचना दी lजिला परिषद् अध्यक्ष के प्रयास से आज नया ट्रांसफ़र्मर लगा लगा दिया गया l जिसका उदघाटन जिला परिषद् अध्यक्ष ने किया lअध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन मे काफ़ी दिक्कत हो रही थी lगांव मे बिजली आने से ग्रामीणों मे खुशी का माहौल था l ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम के प्रयास की सराहना की lमौके पर मुखिया मुसुच मुर्मू, मोज टुडू, ताला बाबू, देव कुमार ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे l





