सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणि हेम्ब्रम की अध्यक्षता में पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया गया। बैठक से पूर्व जीप अध्यक्ष का उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर अभिनंदन किया गया।बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त के उपरांत प्रखंड में चल रही बारी बारी से एक-एक कर विभिन्न विभाग की विकास योजनाओं की समीक्षा किया। साथ ही जीप अध्यक्ष ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं विभाग के प्रतिनिधि को अपने कार्यक्षेत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी समस्या से अवगत कराने को कहा ताकि त्वरित समाधान किया जा सके और विकास कार्यों का लाभ प्रखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हो सके। बैठक में सीओ एवं थाना प्रभारी को जमीन संबंधित विवाद सहित तरह के कार्यों को जल्द निपटारा का निर्देशित दिया गया, स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर खराब एवं एंबुलेंस खराब की बात सामने आई और साथ ही साथ बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक राय ने स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि कोई व्यक्ति मारपीट या एक्सीडेंट से जख्मी होकर अस्पताल पहुंचता है तो पहले उनका इलाज किया जाए ना कि पहले उनको थाना भेज दिया जाए और इलाज के क्रम में ही थाना को सूचना कर देने को कहा। इसके बाद शिक्षा विभाग में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय झरिया का विभिन्न समस्या एवं उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के नामांकन सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा किया गया।बैठक में एक-एक कर सभी विभाग के समीक्षा किया गया एवं साथ ही किसी भी प्रकार कार्य को पब्लिक एवं पदाधिकारी एक दूसरे के साथ समन्वय बना कर जल्द निपटारा का निर्देश दिया साथ ही अनुपस्थित प्रखंड आपूर्ति, प्रखंड पशुपालन, भ्रमण शिल पशु चिकित्सा, प्रखंड कल्याण, एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडिओ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग, थाना प्रभारी अभिषेक राय सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे







