Search

May 13, 2026 3:10 pm

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर खकसा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया

सतनाम सिंह

डालसा से विधिक सहायता हेतु मुफ्त अधिवक्ता गरीब योग्य व्यक्ति को दी जाती है ताकि अपना कानून संबंधित समस्या से त्वरित न्याय पा सके।

पाकुड़ रांची झालसा के आलोक में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता (मोबाइल वैन ) कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर पाकुड़िया प्रखंड के खकसा पंचायत भवन में शिविर आयोजित की गई। डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से विधिक जागरुकता शिविर का सफल अयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी सीमा साह एवम प्रियंका झा ने संयुक्त रूप से कानून के अधिकार के प्रति संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शसक्त बनना है तो खुद शिक्षित होना बहुत जरूरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली कानूनी सुविधा का जिक्र करते हुए कहा गया कि डालसा से विधिक सहायता हेतु मुफ्त अधिवक्ता गरीब योग्य व्यक्ति को दी जाती है ताकि अपना कानूनी समंधित समस्या से त्वरित न्याय पा सके। प्राधिकर द्वारा कई कानूनी मुफ्त सलाह, लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वाद का मुफ्त निष्पादन समेत नालसा के दस स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को कानूनी बातों की जानकारी से अवगत करा कर शासक्तिकरण प्रदान करना है साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की गई। मौके पर पीएलवी सीमा साह, प्रियंका झा पंचायत के मुखिया, रोज़गार सेवक समेत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहें।

IMG 20230420 WA0012
IMG 20230420 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!