Search

September 9, 2026 7:20 pm

जिले में कुष्ठ रोग अभियान के तहत 676454 लोगों की हुई जांच

राजकुमार भगत

छह प्रखंडों में 1169 संदेहास्पद कुष्ठ रोगियों की हुई पहचान

उपायुक्त ने कहा कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नही समय पर इलाज होने से शतप्रतिशत हो सकता है ठीक

राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर पाकुड़ जिले में 15 जून से 28 जून तक चलाए जा रहे कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत 23 जून तक जिले में कुल 676454 लोगों का जांच किया गया। जिसमें 1169 संदेहास्पद कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई। जिला कुष्ठ रोग निवारण पदाधिकारी डॉ. एहतेशामउद्दीन ने बताया कि छह प्रखंडों में कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जा रहा है। 23 जून तक पाकुड़ प्रखंड में 249, हिरणपुर प्रखंड में 167, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 130, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 220, महेशपुर प्रखंड में 259 एवं पाकुड़िया प्रखंड 144 संदेहास्पद कुष्ठ रोगी की पहचान की गई है. उन्होंने बताया कि वर्त्तमान में पाकुड़ जिला अंतर्गत कुल 206 इलाजरत कुष्ठ रोगी है। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी व उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रखंड का भ्रमण किया जा रहा है। एवं सर्वे कार्य में लगे सभी कर्मचारी को आश्वस्त किया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति का जांच करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि अभियान के तहत घरों में जाकर कुष्ठ रोग के संदिग्ध रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज मे छिपे हुए नए कुष्ठ रोगियों की खोजन करना और उनका नियमित पूर्ण उपचार करना है। कहा कि समाज में कुष्ठ के संचरण को रोकना एवं कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता से लोगों को बचाव करना है। कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर पहचान होने और इलाज होने से शत प्रतिशत ठीक हो सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!