सतनाम सिंह
पाकुड़ राष्ट्रीय जुट मेला महोत्सव संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम ।राष्ट्रीय जूट मेला महोत्सव के पहले दिन मेला घूमने आए दूर दराज से काफी संख्या में दर्शकों ने गीत संगीत का आनंद उठाया और खूब तालियां बजाई। कई सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। लोग मेला को लेकर काफी उत्साहित दिखे । वहीं स्थानीय गायक गायिका ने दर्शकों का मन मोह लिया । कई ऐसे कलाकारों ने राष्ट्रीय जूट मेला महोत्सव संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी स्थानीय कलाकारों को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया ।

Related Posts
Also Read: पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।





