Search

May 10, 2026 7:37 pm

जूट मित्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजकुमार भगत

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के अंतर्गत पाकुड़ सदर प्रखंड सभागार में जूट मित्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत समझौता किया गया था। इसी समझौता के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान आधारित बीज, मशीन एवं उपकरण तथा उत्पादों को खरीदने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत प्रखंड सभागार कक्ष में ,एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुरुषोत्तम हरि,जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक संचालन,बीपीएम फैज आलम, ब्लॉक सुपरवाइजर आई केअर के इसरार अहमद खान के द्वारा किया गया,मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक इसरार अहमद के द्वारा भुवन जम्प एप्प पर विस्तारपूर्वक तकनीकी जानकारी सभी को दिया गया तथा जूट बीज़ उपचार, लाइन शोइंग पद्धति,सीड ड्रिल मशीन से बीज की बुआई, साइकिल वीडर के द्वारा निराई करना इत्यादि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक अहम जानकारी सभी जूट मित्र को दिया गया। प्रशिक्षक प्रभाकर के द्वारा आई केयर परियोजना के प्रमाणित बीज, पंक्तिवक्त तरीके से बीज की रोपाई, जूट फसल में लगने वाली रोगों की निराकरण की उपाय आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
मौके पर रुद्र प्रताप संतरा एवं दर्जनों जुट मित्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!