प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )झामुमो प्रखंड कमिटी की एक बैठक रविवार को प्रखंड सचिव जावेद आलम की अध्यक्षता में प्रखंड के दामिन डाकबंगला परिसर में आयोजित किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम यादव जिला सचिव सुलेमान बास्की मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप संगठनात्मक मुद्दों पर पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.इसको लेकर जिला अधिकारियों द्वारा पंचायत एवं बूथ कमिटी का पुनर्गठन करने को लेकर पर्यवेक्षक का नियुक्त किया गया। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य तैयार करने का निर्णय लिया गया। वही बैठक में निष्क्रिय पार्टी पदाधिकारियों को बदलकर सक्रिय कार्यकर्ता को पार्टी पदाधिकारी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम,सुनील टुडू, मनोज चौबे, प्रसाद हांसदा,सामुएल मुर्मू, दारीक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





