Search

May 9, 2026 8:40 pm

जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों को सब्जी खेती प्रबंधन और पौधशाला पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

राजकुमार भगत

पाकुड़। सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों का सब्जी खेती प्रबंधन और पौधशाला पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक मोहन साहा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक फैज आलम एवं आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार वर्धन ने संयुक्त रूप से सफल दीदियों को प्रमाणपत्र दिए। कृष्णा दास ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जल्दी व्यवसाय प्रारम्भ करने की सलाह दिए।

बीपीएम फैज आलम ने दीदियों को संबोधित करते हुए वेज कार्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दीदियों को आय में वृद्धि के कई उपाय बताते हुए हौसला बढ़ाए।

वहीं मोहन साहा ने स्वरोजगार के साथ ही जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व के बारे में बतलाया।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। वेज कार्ट का उपयोग कर महिलाएं स्वालंबी बनेगी। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। दीदियों को सब्जी खेती के साथ ही विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। साथ ही व्यावहारिक ज्ञान हेतु क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा, कार्यक्रम की प्रशिक्षक सिमडेगा के निकोलोस बरजो समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230622 WA0032
IMG 20230622 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!