Search

May 12, 2026 12:51 pm

जेएसएलपीएस पाकुड़ राज्यभर में पाया प्रथम स्थान

राजकुमार भगत

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान,रांची में आयोजित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आईएएस सूरज कुमार की अध्यक्षता में झारखंड के सभी जिला के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 में जेएसएलपीएस एवं इससे जुड़े परियोजना का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 22-23 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पाकुड़ जिला को राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आईएएस सूरज कुमार कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ लाइवलीहुड नॉन फॉर्म एवं पीवीटीजी अल्ट्रा पुअर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20230517 WA0027 1
IMG 20230517 WA0028
IMG 20230517 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!