Search

May 15, 2026 3:04 pm

जोंका ग्राम में पानी के लिए मचा हाहाकार

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत ग्राम जोंका ताला टोला के ग्रामीणों को इन दिनों पानी टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है , जिस कारण इस प्रचंड गर्मी में जोंका ताला टोला में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।इस संबंध ने मंगलवार को इस टोले के दर्जनों लोगो के साथ पाकुड़िया पंचायत के मुखिया अनीता सोरेन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को एक लिखित शिकायती पत्र दे कर जलापूर्ति चालू कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीण गणेश किस्कू,जमीन मुर्मू ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जोंका के सामने एक पाईप लाईन जलापूर्ति टंकी है ,पूर्व में इस टंकी से ताला टोला में जलापूर्ति की जा रही थी,लेकिन इधर कुछ दिनों से टंकी के संचालक द्वारा टंकी से पानी की जलापूर्ति रोक दी गई है। जिस कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही पत्र में मुखिया के नेतृत्व इससे पूर्व में पंचायत के विभिन्न पानी टंकी से संबंधित दिए गए आवेदन का भी जिक्र किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आलोक पर इसकी रिपोर्ट जिला के वरीय पदाधिकारी को भेज दिया गया है जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

IMG 20230418 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!