Search

April 16, 2026 10:57 pm

झामुमो का सम्मान समारोह सह आभार सभा सम्पन्न, पार्टी के केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

पार्टी कार्यकर्ता संगठन के प्रति रहे वफादार, कोई समस्या नही होगी : लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू

संथाल परगना में जब जब तीर कमान चला है, कमल का यही हाल हुआ : केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा

सतनाम सिंह

पाकुड के लड्डू बाबू आम बागान में झामुमो पार्टी की ओर से सम्मान समारोह सह आभार सभा का आयोजन कर विगत विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत दिलाने में अहम रोल निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह लिट्टीपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा व स्वागत जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व जिला सचिव सुलेमान बास्की ने बुके देकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि विगत चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत कर मुझे जिताने का काम किया उसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि राज्य सरकार की जनकल्याण की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए आम जनमानस तक उन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करे।
वही केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है, पार्टी के पूंजी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण ही आज राज्य में हमारे सांसद व विधायक है। कार्यकर्ताओं के कठिन संघर्ष के परिणामस्वरूप आज राज्य में हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने है। इसलिये मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को भी आस्वस्त करता हूँ कि कार्यकर्ताओं की अगर कोई शिकायत है तो क्षेत्रीय सांसद व विधायक उसका समाधान निश्चित तौर पर करने का काम करेंगे। और अंततः मैं पार्टी के सभी जुझारू सिपाहियों से यह आग्रह करता हूँ कि वे पार्टी के मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य करते रहे साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ खुद भी ले व दूसरों को भी दिलाने का काम करे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के कारण आज संथाल परगना सहित पूरे राज्य में हमने बहुमत हासिल किया। जिसके कारण राज्य में पुनः हमारी सरकार बनी। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की आधी आबादी को मइयां सम्मान योजना से जोड़कर नारी सम्मान देने का काम किया। आप सभी ने जो मेहनत किया उसके लिए आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ साथ ही आगे भी संगठन हित में काम करने की आशा करता हूँ। आप सभी सरकार की लाभकारी योजनाओं को दूर दराज के ग्रामीण लोगों तक पहुँचाने में मदद करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम को जिला सचिव सुलेमान बास्की व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मौके पर केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य पिंकू शेख, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, लिट्टीपाड़ा विधायक पुत्र सह युवा नेता विकास मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख,
सहित जिले भर के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241215 wa00346732630123832606870
img 20241215 wa00314611322350544497314
img 20241215 wa00329175376215874363776
img 20241215 wa00335891065914468351540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!