राजकुमार भगत
पाकुड। मगंलवार को लड्डू बाबू आम बागान में झामुमो प्रखंड कमेटी का बैठक प्रखंड अध्यक्ष मूसलेउद्दीन शेख की अध्यक्षता में की गई। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान मुख्य रूप से उपस्थित होकर पंचायत के अध्यक्ष और सचिव को संगठन मजबूत करने के लिए टिप्स दिया।जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा है कि बूथ कमेटी पार्टी के मजबूत स्तंभ होता है अगर बुथ कमेटी मजबूत और दुरुस्त बनाया गया तो पार्टी नई ऊंचाई को पहुंचेंगे हर बूथ मैं 15 कमेटी बनाने का दिशानिर्देश दिया गया।उचित कार्य नहीं करने वाले पंचायत पर आंशिक पंचायत कमेटी गठन कर 25 तारीख को प्रखंड अध्यक्ष के कार्यालय मैं प्रस्तुत करने का प्रस्ताव लिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहां की हेमंत सोरेन सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचे इस के लिए कार्यकर्ता को युद्ध स्तर पर कार्य करे। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव राजेश सरकार , उपाध्यक्ष दयानंद भगत , अजफरुल शेख ,नाइकी सोरेन, वरिष्ठ नेता महमूद आलम, संगठन सचिव कौसर सेख ,सह सचिव कमरुद्दीन शेख ,मोसरफ हुसैन ,असरफुल शेख ,नकुल भण्डारी ,अब्दुल।मालिक ,सेलिम शेख़ ,मनिरूल इस्लाम ,राजकिरण तुरी ,फुरकान ,जोरसीड शेख ,सेता उल शेख ,जमीरुल शेख ,अब्दुल रसीद ,अब्बास अली ,दिलीप यादव,पंचलाल रजवार ,मेसकतुल शेख ,अलिएकबर ,फ़ितू शेख ,अनेकुल आलम ,अमीरुल इस्लाम ,साफिरूद्दीन ,संग्राम सोरेन , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे







