Search

May 12, 2026 5:10 am

झामुमो प्रखंड कार्यालय मेहशपुर मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न

30 जून को धूमधाम से हुल दिवस मनाये जाने पर निर्णय।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक मे मंच का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले पंचायत वार लोकसभा चुनाव की समीक्षा‎ की गई और कहा की हाल में बीते लोकसभा चुनाव में झामुमो पार्टी‎ ने महेशपुर प्रखंड में आप समर्पित कार्यकर्ता‎ओं के बल पर अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा में हम सब इससे‎ भी अच्छा प्रदर्शन कर पार्टी‎ को जीत दिलाने का कार्य करेंगे‎। विधायक प्रो. मरांडी ने कहा की आप सब महेशपुर प्रखंड में झामुमो पार्टी‎ के प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र है। इसके लिए आप कार्यकर्ता‎ सहित आम जनता का आभार। विधायक श्री मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज़मानत मिलने की खुशी मे मिठाई खिलाकर व फटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर किया साथ ही पैदल चल कर पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर चौक पहुँच कर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।इसके उपरांत 30 जून हूल दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई एवं प्रस्ताव पारित किया गया की 30 जून 2024 को हुल दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया। चर्चा उपरंत निर्णय हुआ की पार्टी कार्यालय महेशपुर मे समय दिन के 12:00 बजे बाबा सिद्धू कान्हू मुर्मू के तस्वीर पर मलायर्पण किया जायेगा जिसके बाद रोलाग्राम पंचायत के रोलाग्राम चौक मे स्थित सिद्धू कान्हू मुर्मू के प्रतिमा पर विधायक महोदय के द्वारा मलायर्पण किया जायेगा।हुल दिवस के अवसर पर सभी वर्ग संगठन समेत सभी वरिष्ठ एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से हुल दिवस के अवसर मौजूद रहेंगे।बैठक मे जीप अध्यक्षा जुली खिस्टोमुनि हेमब्रम,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम और सैकडों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!