राजकुमार भगत
पाकुड़ । रविवार को लड्डू बाबू आम बगीचा पाकुड़ में ऑल इंडिया इमाम एसोशिएशन के तत्वाधान में मो0 आसराफुल शेख ( अधिवक्ता ) संयोजक झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि- मौलाना मो0 बाकीबिल्लाह मोल्ला (केंद्रीय अध्यक्ष ), मौलाना सिराजुल इस्लाम (केंद्रीय साधारण संपादक ) ,मौलाना अब्दुल अजीज (साधारण संपादक पश्चिम बंगाल ),मौलाना अमीनुल इस्लाम एंव मुमताजुल हक (कोषाध्यक्ष पश्चिम बंगाल) की उपस्थिति में झारखंड प्रदेश में वक्फ बोर्ड के द्वारा मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों के इमाम व मुअज्जिनों को भत्ता के रूप में झारखण्ड लागू करणी हेतु विचार विमर्श किया गया। बताया गया की इमाम मुअज्जिनों की स्थिति अति देयनीय है। झारखण्ड के परोसी राज्य पश्चिम बंगाल सरकार ने इमाम मुअज्जिन एंव पंडितों (पुरोहित ) को प्रति माह भत्ता के रूप में दे रहा हैं ! आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन झारखंड सरकार से मांग करती है कि इमाम मुअज्जिन ,पंडित (पुरोहित) एवं ईसाइयों के धर्मगुरू को भी भत्ता दिया जाय। बैठक में मौलाना जसीमुद्दीन, मोहम्मद नाजिर हुसैन ,मो0 आनिकुल इस्लाम, मोहम्मद लुतफल हक, मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना मुशर्रफ हुसैन ,तसद्दीक अब्दुल्ला, लियाकत अली ,मोहम्मद नजमी आलम, सलीम शेख, अब्दुल मलिक ,सिकंदर ,आलमगीर, शफीउर रहमान ,अब्दुल मुखेर, नसीरुद्दीन शेख, मोहम्मद गुलाम ,मोहम्मद अब्दुल रकीब ,हुमायूं शेख, अब्दुल कासिम, अकबर अली ,मोहम्मद इमालुद्दीन ,अब्दुल गफ्फार ,इमाम उल हक, मोहम्मद शाहीन अख्तर आदि उपस्थित रहे।







