Search

September 10, 2026 12:08 pm

ट्रक और ट्रैक्टर के आमने-सामने की टक्कर से ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के देवपुर मिशन के पास रविवार को ट्रक और ट्रैक्टर के आमने-सामने की टक्कर हो गई, घटना में ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक देवपुर गांव निवासी हराधन हेम्ब्रम के घर में जा घुसा। जिससे झोपड़ीनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही थाने के एएसआई बिपिन कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर वाहनों के चालको को थाना ले आई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!