Search

May 16, 2026 10:52 pm

ट्रक और ट्रैक्टर के टक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल,रेफर



टक्कर से ट्रैक्टर का इंजन हुआ काफी क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर – अमड़ापड़ा मुख्य सड़क में तेलियापोखर पंचायत के नंदन
पाड़ा गांव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर आमने सामने टकरा गए,इस दुघर्टना से ट्रैक्टर के चालक को काफी चोटें आई है,और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है,बेहतर इलाज के अस्पताल लाया गया,जहां मलहम पट्टी कर चालक को बाहर रेफर कर दिया गया है,टक्कर काफी जोरदार था,हालांकि ट्रक ड्राइवर सही सलामत है।ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है,इंजन के पार्ट्स कई टुकड़े में बट गए है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को तड़के एक महिंद्रा ट्रैक्टर बांसलोई नदी से बालू लोड कर महेशपुर की तरफ आ रही थी जबकि दूसरे और एक खाली ट्रक महेशपुर से अमड़ापड़ा की और जा रहा था उसी दौरान नंदन पड़ा गांव के समीप दोनो वाहन आपस में जोरदार टकरा गए। मौके पर महेशपुर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लिया है।महेशपुर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने बताया की अभी तक दोनो पक्ष के तरफ से कोई आवेदन नहीं आया है,आवेदन आने पर तुरंत करवाई की जाएगी।

IMG 20230323 WA0058
IMG 20230323 WA0062
IMG 20230323 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!