Search

May 20, 2026 4:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

ट्रक माफियाओं का हौसला बुलंद, डीसी साहब कब होगी कार्रवाई

कोटालपोखर/साहिबगंज

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर की दूरी पर से झारखंड सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं ट्रक माफिया। ट्रक माफिया व परिवहन कर्ता बिना माइनिंग चालान के ग्राम बाॅंशीकाटा माट एवं रहीमटाॅंड़ माट यानी चेक पोस्ट से कुछ ही दूरी से होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर जा रहे हैं। जिससे तंग आकर ग्रामीण बांस का बल्ला लगाकर अवैध परिवहन को रोक रहे हैं। प्रशासन पर से उन लोगों का विश्वास उठ चुका है। ट्रक माफिया व परिवहन कर्ता इस तरह आवागमन करके अधिकारियों व लोगों की आंखों में धूल झोकते हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट राजीव कुमार गुप्ता इस मामले में व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भेज कर बरहरवा अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता एवं कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश आशीष तिर्की को अवगत कराया गया था‌‌। साथ ही साथ व्हाट्सएप के माध्यम से लिखकर बताया गया था कि मालवाहक वाहन बिना बैरियर पर एंट्री कराएं कच्ची रोड के सहारे बैरियर के कुछ ही दूरी पर स्थित रहीमटाॅंड़ चौक से ग्रामीण रास्ते से खुलेआम पत्थर चिप्स व पत्थर डस्ट लेकर कच्ची ग्रामीण सड़क पर चलती है। जिसके कारण सरकारी पुलिया क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इन सभी वजह से सरकार को लाखों करोड़ों राजस्व की चोरी हो रही है। इस मामले में कार्यवाही न होना अधिकारियों की मिलीभगत दर्शाता है। इस मामले पर कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश आशीष तिर्की के द्वारा संबंधित मामले पर कार्रवाई की बात कही गई थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसी ही हालत रहा तो झारखंड सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम जी के विधायकी क्षेत्र में ट्रक माफिया का हौसला बुलंद।

img 20230111 wa00494495196935643666731
img 20230111 wa00513599194107102950705
img 20230111 wa00504487241727956259230

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!