Search

September 9, 2026 12:39 am

ट्रांसफार्मर की अर्थिंग के संपर्क में आने से हुई मवेशी की मौत

धीरेन साहा

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पालियादाहा गांव के बड़ा टोला स्थित ट्रांसफार्मर का अर्थ के संपर्क में आने से एक मवेशी की मौत घटनास्थल पर हो गई । मिली जानकारी के अनुसार पालियादाहा बड़ा टोला गांव निवासी हबीब मियां , पिता स्व हनीफ मियां के एक गाय बहियार में चर रहा था। उसी दरमियान दोपहर 4 बजे के आसपास हल्की बारिश होने पर मवेशी चरता हुआ गांव के अंदर अर्थ में हुई बारिश के समय सलीम मियां के घर के बगल में ट्रांसफार्मर का पोल के पास लगा टाना में सटने से एक गाय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई । वहीं पशुपालक हबीब मियां ने बताया कि दोपहर को गायो को चरने हेतु बहियार में छोड़ा गया था इसके बाद करीब चार बजे बारिश के दरमियान गाय ट्रांसफार्मर के पास जाकर खड़ा हो गया और टाना रड में सटते ही गाय की मौत हो गई । वहीं गांव में ग्रामीण इस मामले को लेकर भयभीत है। और गांव के अंदर ट्रांसफार्मर व हाई वोल्टेज तार को हटाने की मांग किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!