Search

April 28, 2026 1:08 pm

डाकिया योजना के तहत मिलने वाले चावल अगस्त माह का नही मिलने पर एक दिवसीय अनशन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 03-02-2026

महेशपुर डाकबंगला परिसर में हिल एसेम्बली पहाड़िया महासभा के वैनर तले बुधवार को डाकिया योजना के तहत मिलने वाले चावल अगस्त माह का नही मिलने पर एक दिवसीय अनशन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हिल एसेम्बली महासभा के सरदार नीलकांन्त देहरी प्रतिमा पहाड़िन रेखा पहाड़िन, सोनामुनी देवी, रोशनी देहरी, शंकर पहाड़िया समेत आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ो पहाड़िया समुदाय के महिला व पुरूष एक जुट होकर अनशन और धरना प्रदर्शन करते हुए अगस्त माह का पीवीटीजी परिवारों को मिलने 35 किलो चावल नही देने को लेकर नाराजगी जाहिर किया. पहाड़िया महासभा के सरदार ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ सिद्दार्थ शंकर यादव के नाम एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा. जिसमें उल्लेख किया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लापरवाही के वजह से अगस्त माह का पीवीटीजी राशन पहाड़िया परिवार को नही मिल पाया है. वही चावल को घर- घर तक नही पहुंचाया जाता है. जिससे लाभुकों को बहुत परेशानी होती है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!