Search

May 17, 2026 7:39 am

डीटीओ ने गिट्टी लदा हाईवा को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया।

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़


लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे ईशान पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर रात डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने एक गिट्टी लदा हाईवा को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवा संख्या एनएल 01ए ई 6790 हिरणपुर थाना क्षेत्र से गिट्टी लादकर गोड्डा की ओर जा रहे थे, ठीक ईशान पेट्रोल पंप के समीप डीटीओ गर्ग ने गाड़ी को रोककर चालक से कागजात की मांग किया परंतु चालक द्वारा पर्याप्त कागजात नहीं दिखा पाया, जिस कारण डीटीओ ने जब्त कर थाना को सुपुर्द किया। डीटीओ गर्ग ने बताया कागजात के अभाव में जब्त किया गया है फाइन के पश्चात् छोड़ दिया जाएगा।

IMG 20230316 WA0124

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!