राजकुमार भगत
उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड की शहरकोल एवं सोनाजोड़ी पंचायत में एरिया आफसर एप के माध्यम से मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना, तालाब एवं बिरसा सिंचाई कूप निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मनरेगा योजनाओं को चालू करने से पहले कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाएं। स्थल में मजदूरों की सुविधा के लिए शेड, मेडिकल किट, पीने की पानी अवश्य रखेंगे। साथ ही सहायक अभियंता को कार्य चालू होने से पूर्व स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।ग्राम रोजगार सेवक को नियमित एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति कैप्चर करने का निर्देश दिया गया। पुरानी योजनाओं की जिओ टैगिंग को पूर्ण करने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता को एरिया आफिसर एप के माध्यम से योजनाओं की जांच कर लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की निरीक्षण के दौरान आवास को पूर्ण करने के पश्चात लोगों के साथ दीवाल पर सूचना अंकित करने का निर्देश दिया गया। अधूरे आवास को भी पूर्ण करने का निर्देश डीडीसी ने दिया।
मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, सहायक अभियंता श्यामदत शुक्ला, संबंधित पंचायत के मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।








