Search

May 19, 2026 10:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डीडीसी ने सरकारी कार्यों की कि समीक्षा, दिया निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियो के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की व प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वितीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति, प्रथम क़िस्त का भुगतान, आवास पूर्णता, अंतिम क़िस्त का भुगतान एवं लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के साथ साथ मनरेगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चयनित कर मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को कार्य दे।
आंगनबाड़ी केंद्र में निर्माण में विशेष डिमांड देने का निर्देश दिया। सोकपिट निर्माण को ससमय पूर्ण करने एवं डिमांड देने का निर्देश दिया। संचालित योजनाओं एवं लंबित योजनाओं को 31 जनवरी तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20230118 wa00389138983058499884230
img 20230118 wa00391341204190210223670

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!