Search

April 28, 2026 6:21 pm

डीलर राईसेन सोरेन और पोखरिया गांव के एसएचजी सुशीला मोहली की मनमानी से कार्डधारी ग्रामीण है परेशान।

बजरंग पंडित

प्रखंड के बलियाडंगाल पंचायत अंतर्गत नारायणपुर डीलर राईसेन सोरेन और पोखरिया गांव के एसएचजी सुशीला मोहली का मनमानी सामने आया है. नारायणपुर गांव के सैकड़ो लाभुकों ने गुरुवार को महेशपुर एमओ कार्यालय पहुँचकर डीलर के खिलाफ लिखित शिकायत की है. लाभुक लाल बेसरा, रामजतन मुर्मू, रवि हेम्ब्रम, रतन हांसदा, रावण हांसदा, राजेश मुर्मू, बाबुधन हांसदा, शिवलाल सोरेन, शाहिद मुर्मू, सीटू मुर्मू, दिनेश हांसदा, मिसिल मरांडी, सुशील हांसदा, डेविड हांसदा ने बताया कि पीडीएस डीलर राईसेन सोरेन ने पिछले सितंबर माह का राशन डीलर द्वारा टीप निशान लेकर हम गरीबों को अनाज नहीं दिया गया. लाभुकों ने एक लिखित आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. नौरिक रविदास को देकर राशन वितरण कराने और दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार डीलर रायेसेन सौरेन को आपूर्ति विभाग ने पूर्व 17 क्विंटल 74 किलो चावल पूर्व का स्टाॅक रहने और सितंबर माह में 22 क्विंटल 87 किलो चावल आबंटित किया गया था.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!