बजरंग पंडित
पाकुड़:पाकुड़ स्थित डायट भवन में पूर्वस्कूली पाठ्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में हुई।इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले की सभी प्रखंडों से आंगनवाड़ी सेविका पहुंची थी। उपायुक्त ने कहा कि स्कूली पुर्व शिक्षा जो आंगनवाड़ी केंद्र उस को बेहतर बनाने के लिए जिलेभर के 51 आंगनवाड़ी केंद्रो को चयन किया गया है। अगला सेशन जो अप्रैल महीना से प्रारंभ होने वाली है उन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा को और सुदृढ़ करने के प्रयास कर रहे हैं। जिससे बच्चों को स्टैंडर्ड सिलेबस के तहत शिक्षा दे सके। आंगनवाड़ी केंद्रों में जो भी समस्या है उन सभी समस्याओं को भी नोट किया गया है सभी समस्याओं को जल्द ही समाधान किया जाएगा।बच्चों का शारीरिक और मानसिक डेवलपमेंट को लेकर सभी जिले भर के सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सभी सेविका प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्र को और सुदृढ़ बनाएगी यही आशा है।
बाइट- वरुण रंजन उपायुक्त पाकुड़।
बाइट- आंगनवाड़ी सेविका।






