Search

April 23, 2026 9:11 pm

रणधीर का पप्पू पर हमला, महिलाओं पर बयान को बताया अपमानजनक, बोले—जनता सिखाएगी सबक

गिरा हुआ चरित्र और महिला विरोधी सोच के पप्पू यादव— रणधीर

पाकुड़: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रहे रणधीर सिंह गुरुवार को पाकुड़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने राजबाड़ी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं और राजनीति को लेकर दिए गए हालिया बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन पर जमकर निशाना साधा।

गिरा हुआ चरित्र और महिला विरोधी मानसिकता है पप्पू: रणधीर

रणधीर सिंह ने पप्पू यादव की आलोचना करते हुए उन्हें एक घटिया और अक्षम सांसद” करार दिया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की टिप्पणियाँ न केवल अशोभनीय हैं, बल्कि उनकी महिला विरोधी मानसिकता को भी दर्शाती हैं। सिंह ने कहा:श पप्पू यादव ने जिस तरह से हमारे देश की माताओं और बहनों पर आरोप लगाने और उनके प्रति अभद्र टिप्पणी करने का काम किया है, वह बेहद निंदनीय है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी अपनी पत्नी भी राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने घर और परिवार के बारे में सोचना चाहिए।प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने पप्पू यादव के राजनीतिक चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक गिरे हुए चरित्र के नेता हैं जिनमें नैतिकता का पूर्ण अभाव है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जैसे “बहुरूपिये” नेताओं का समय अब खत्म हो चुका है और जनता उनकी असलियत पहचान चुकी है।रणधीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में पूर्णिया और पूरे बिहार-झारखंड की जनता ऐसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज और राजनीति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!