Search

May 10, 2026 11:46 pm

डीसी ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय उद्यान (रानी दिग्गी पटाल) का निरीक्षण किया

सतनाम सिंह

पाकुड़: डीसी वरुण रंजन ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तांतीपाड़ा स्थित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान (रानी दिग्गी पटाल)का निरीक्षण किया।
उपायुक्त वरुण रंजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के सौंदर्यीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव ने उपायुक्त को उद्यान में किए जा रहे कार्यों के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि रानी दिग्गी तालाब का गहराईकरण के साथ साथ उद्यान का सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद संवेदक से उद्यान का सौंदर्यीकरण का कार्य कब तक पूरा हो जाएगा इसके बाबत जानकारी दी और जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने कहा कि वर्षा का मौसम आने वाला है ऐसे में सौंदर्यीकरण का कार्य जितना जल्दी हो उसे पूरा कर ले।मौके पर डीआरडीए निर्देशक-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश कुमार यादव, एसएमपीओ पवन कुमार एवं सिटी मैनेजर समेत अन्य उपस्थित थे.

बाइट-वरुण रंजन, उपायुक्त पाकुड़।

IMG 20230605 WA0039 1
IMG 20230605 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!