सतनाम सिंह
पाकुड़ । सिद्धू कान्हु मेमोरियल स्पोर्टिंग क्लब पिपरजोरी, महेशपुर, पाकुड़ की ओर से प्रति वर्ष खेले जा रहे तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 13,14,15 आग्स्त 15 अगस्त को खेल के साथ समापन हो गया। जिसमे फाइनल मैच एस एस सी पाकुड़िया व खैरीगढ़ के बीच खेला गया। विजेता टीम को ढाई लाख और उपविजेता टीम को 2 लाख रुपया से सम्मानित किया गया जबकि सेमीफाइनल में हारने वाले टीम को 60 -,60 हजार रुपया से सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर
मुख्य अतिथि के रूप में मांझी हांसदा (सामाजिक कार्यकर्ता) बाबूधन मुर्मू (पूर्व ज़िप अध्यक्ष) एवं राजमहल विधान सभा प्रभारी, प्रदेश एसटी मोर्चा कार्य समिति सदस्य साहेब हांसदा, साहेबगंज भाजपा प्रभारी,जुनास टुडू, लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे। मौके पर अध्यक्ष, साहेब टुडू,सचिव जोसेफ टुडू,सचिव राजा हांसदा,मुख्य सलाहकार राजू हांसदा,सुनील सोरेन,विजय टुडू,नरेश मरांडी,नवीन सोरेन आदि उपस्थित रहे।






