मसलिया(दुमका): मसलिया प्रखंड के धोवनाहरिन बहाल पंचायत अंतर्गत जमुनडीह मैदान में बुधवार को आनंद स्टार क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा कार्यकर्ता धर्मेंद्र बेसरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच ऊपर टोला चकलता व जेएम झरना के बीच खेला गया जिसमें पेलेंटी शूट से जेएम झरना ने जीत हासिल की। वहीं टूरबो ब्रोथर्स व रेड इलेवन में टूरबो ब्रोथर्स,टावर चोक दुमका व एस बगान में टावर चोक दुमका,एफसी शिकारीपाड़ा व जूनियर एलेवेन में एफसी शिकारीपाड़ा जीत कर अलगे चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का निर्णायक मैच आगामी शुक्रवार तीस दिसंबर को होगा। जिसमें विजेता टीम को दस हजार,उपविजेता टीम को सात हजार वहीं तृतीय व चतुर्थ टीम को 3-3 हजार राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर बसंत सोरेन सेना के युवा कार्यकर्ता धर्मेन्द्र बेसरा सरोज किस्कू समलेश टुडू रामलाल हेंब्रम बाबूजन सोरेन सुशील मरांडी उपमुखिया बादल हंसदा ग्राम प्रधान सनत मुर्मू मंटू सोरेन आदि उपस्थित रहे।





