हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड के डुमरशोल किसान क्लब की ओर से बाहा मेला के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन सोमवार से प्रारंभ किया गया । तीन दिवसीय फुटबाॅल टुनामेंट का उदघाटन पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने फुटबॉल को कीक मारकर टूर्मामेंट का शुभारंभ किया । टूर्नामेंट के पहला मुकाबला जूनियर किसान क्लब डुमरशोल वनाम मुखिया टीम शितपुर के बीच खेला गया । वहीं थाना प्रभारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक भी किया । मौके पर आप पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र हाँसदा, ग्राम प्रधान सुशील किस्कु, सलाहकार वापी टूडू प्रतियोगिता के संचालन करते हुए अध्यक्ष बालकिशोर हांसदा , कमेटी के सचिव जितवाहन राय , कोषाध्यक्ष विस्वजीत सोरेन आदि का इस प्रतियोगिता में अहम भूमिका रहा ।








