पाकुड़—-
पाकुड़: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिला दर्जी पर तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसे विधिवत उद्घाटन निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, वरिष्ठ संकाय आरसेटी अमित कुमार बर्धन ने संयुक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशीक्षुओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ संकाय आरसेटी अमित कुमार बर्धन ने स्वरोजगार करने की सलाह दी। उन्होंने स्वरोजगार के साथ ही जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। सिलाई कटाई के हुनर का उपयोग कर महिलाएं स्वालंबी बन सकती हैं। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। महिलाओं को सिलाई कटाई के साथ-साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
बाइट- अमित कुमार बर्धन,वरिष्ठ संकाय आरसेटी।
बाइट- बनपलासी सरकार, ट्रैनर
बाइट- प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागी
बाइट- प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागी




