Search

April 28, 2026 12:22 am

तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा,युवक गंभीर रूप से घायल.

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम एक तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीलमपुर-चांदपुर गांव निवासी अभिषेक हेम्ब्रम ने बाइक लेकर शहरग्राम की ओर से अपना घर चांदपुर लौट रहा था. इसी दरम्यान भगवानपुर गांव के समीप बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा. और सड़क पर गिर गया. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही एसआई मुकुल भगत ने अभिषेक कुमार के साथ मिलकर घटना स्थल पहुँचकर मानवता मिसाल कायम करते हुए पुलिस ने घायल बाइक सवार को अपने वाहन से सीएचसी अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार की. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!