सतनाम सिंह
महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान पोखरिया हरिजन टोला गांव के समीप कोयला का अवैध परिवहन कर रहे एक मोटरसाइकिल को किया जप्त।थाना प्रभारी ने मोटरसाईकिल चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन खेत की पगडंडियों के सहारे कोयला माफिया भाग निकला।मोटरसाइकिल में लगभग चार से पांच क्विंटल कोयला लदा हुआ था। मोटरसाईकिल को जप्त कर थाना लाया गया। महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने कहा की महेशपुर थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई अवैध काम नही चलेगा।





