राजकुमार भगत
पाकुड़। “रक्तदान महादान ये बचाए रोगी के प्राण” जैसे विचारो के साथ सोमवार को बजरंगदल के पाकुड़ जिला सह संयोजक प्रतीक कुमार ने आज एक आठ साल की बच्ची जो थेलेसिमिया नमक बीमारी से पीड़ित है को रक्तदान किया। थेलेसिमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमे शरीर में रक्त बन नही पता है इस बीमारी से जूझ रहे हर मरीज को हर महीने एक से दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ जाती है। प्रतीक ने रक्तदान कर पाकुड़ के नागरिकों और खास कर युवाओं से निवेदन किया की वो रक्तदान को लेकर जागरूक हो और किसी भी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ने पर बिना संकोच किए रक्तदान करे । रक्तदान के लिए मानव शरीर ही एक जरिया है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए,इस मौके पर रक्तअधिकोष में बजरंगदल के साहिबगंज विभाग संयोजक संदीप कुमार भी उपस्थित थे।






