अब्दुल अंसारी
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के सिद्धान्तों से खुश होकर झामुमो कार्यकर्ताओ ने आजसू का सदस्यता ग्रहण की:आजसू जिलाध्यक्ष
महेशपुर (पाकुड़): आजसू पार्टी का बैठक शनिवार को प्रखंड के आदिवासी छात्रावास में हुई। आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संग्राम सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक हुई, संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं समिति को आजसू पंचायत कमिटी गठन करने का निर्देश जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने दिया उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का तैयारी आजसू कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत शुरू करें।
आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में झामुमो के दर्जनों कार्यकताओं ने आजसू का दामन थामा वही आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि आजसू सुप्रीमो का आदेश है कि गांव-गांव घर- घर में आजसू पार्टी का झंडा
लाहरेगा और लहराना है। 2024 का लोकसभा चुनाव इसबार महत्वपूर्ण साबित होगा। इसलिए आजसू गठबंधन बड़ी मजबूती के साथ राजमहल लोकसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनता से मुँह मोड़ने वाले जनप्रतिनिधि को जनता अपने यहां बैठने तक नहीं देगा।
आजसू पार्टी आंदोलन का पार्टी है झारखंड अलग राज्य में अहम भूमिका निभाने वाले आदरणीय आजसू केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी का राजमहल लोकसभा में अहम भूमिका रहेगा। जनता के साथ जो भी प्रतिनिधि छल करने का काम किया है इस बार चुनाव में जनता उनका औकात दिखाने का काम करेगे।
आजसू प्रखंड अध्यक्ष संग्राम सोरेन ने कहा कि 2024 का चुनाव में आजसू गठबंधन ही विजयी होगा। वर्तमान सरकार से जनता परेशान है। आजसू में योगदान करने वाले को माला पहनाकर आजसू पार्टी में स्वागत किया गया।
आजसू का दामन थामने वाले मंटू मुर्मू, मान हांसदा, खालिद अंसारी, जुबेल मरांडी, हरेंद्र प्रसाद, सुनील हेंब्रम, जॉहान सोरेन, बोडो मुर्मू, लख्मीचंद सोरेन, इमानुएल किस्कू, कमला मुर्मू, तरेशा टुडू, रीना मुर्मू, निर्मला सोरेन, दीपा मुर्मू,सोमेश किस्कू आदि कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ आजसू पार्टी का सदस्यता ली।






