Search

April 30, 2026 5:09 pm

दीदियों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित : मंत्री

सतनाम सिंह

3 करोड़ 1 लाख 50 हज़ार रुपये की परिसम्पतियों का किया गया वितरण

पाकुड़। जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ परिसदन परिसर में 30150000 की परिसम्पति वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुरूवात आलमगीर आलम मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०)डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिलें के दीदीयों के आमदनी कैसे दुगुना किया जाए, इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस की दीदी मैसूरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच अपना अनुभव साझा करेंगे तो ये पाकुड जिले के लिए गर्व की बात होगी। कार्यक्रम के माध्यम से 34 वेज कार्ट का वितरण किया गया। ताकि सब्जी बिक्री कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ने को लेकर दीदीयों को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किए जा रहे हैं। पिछले दिनों सखी मंडल के दीदीयों को सिलाई मशीन एवं पिंक टोटो देकर रोजगार दिया गया। आज उसी कड़ी में 34 दीदीयों को वेज कार्ट (सब्जी ठेला) तौलने के लिए एक एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 5-5 कैरट का वितरण किया जा रहा है। महिलाओ को सब्जी ठेला से व्यवसाय के रूप में मजबूती मिलेगी। सभी महिलाओं को सब्जी उत्पादन एवं विपणन हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एसबीआई बैंक के आरसेटी के माध्यम से कराया गया है। कार्यक्रम में पाकुड़ सदर प्रखंड के 201 सखी मंडलों के बीच 3 करोड़ 1 लाख 50 हज़ार रुपये की बैंक ऋण राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे कि सदस्य महिलाये छोटे छोटे स्वरोजगार से जुड़ सके।मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, सभी प्रखंडों के बीपीएम, जिला समन्वयक इस्माईल शेख, जेएसएलपीएस , कर्मी, कैडर समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230814 WA0082
IMG 20230814 WA0083
IMG 20230814 WA0081
IMG 20230814 WA0079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!