Search

April 28, 2026 10:32 am

दुर्गापूजा सह लखी पूजा मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा–स्थानीय बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में सोमवार की देर शाम को दुर्गापूजा सह लखि पूजा मेला के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।संजय भगत की अध्यक्षता बैठक की गई.उक्त बैठक में सर्वसम्मति से मंटू भगत को मेला समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.वही सचिव मो. राजा कोषाध्यक्ष कन्हैया भगत ,उपाध्यक्ष मनोज भगत,संतोष भगत को चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लखि पूजा के पश्चात आगामी 2 व 3 नवम्बर को हटिया पाड़ा में भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में 2 व 3 नवम्बर को बंगला जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेला का सफल आयोजन के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया। मौके पर उपस्थित संजीव भगत,मनोज भगत,संतोष भगत,विनोद भगत,सीताराम भगत,संतोष जयसवाल,सुमन कुमार,श्रवण भगत,भूटान भगत,अमर भगत ,बिक्कू कुमार,रंजीत भगत,प्रदीप राय,ललन भगत,सुमन भगत,गौतम कुमार,के अलावे सैकड़ो की संख्या में सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!