Search

April 28, 2026 1:54 am

दुर्गा पूजा उत्सव पर हुआ भक्ति जागरण कार्यक्रम

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर स्थित पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष दर्शक उपस्थित थे ।कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, समाज सेवी लुतफुल हक, थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।वहीं उत्कृष्ट सेवाकार्य करने को लेकर समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में बिहार से आए सुरसंगम म्यूजिकल ग्रुप के टीम ने एक से एक भोजपुरी गीतों की मनमोहन प्रस्तुति की ।गायक निहाल मिश्रा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद भोजपुरी गीतों के साथ नृत्य करने पर दर्शक झूम उठे। वही भोजपुरी स्टार गायिका अनुपमा यादव ने तेरे जीना भी क्या जीना, बिगड़े बात बनाने आए हैं ,ओ मेरी मैया सहित आने को गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की ।इसके अलावे एंकर गौरव ने अपने लाइफ में समा बांध रखा मौके पर दीपक भगत, रविन्द्र भगत, रंजीत भगत,राधेश्याम रविदास, जितेन्द्र, उत्तम अमित आदि मौजूद थे।

फ़ोटो:-

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!