धीरेन साहा
सार्वजनिक दुर्गा पूजा महेशपुर कमेटी के सौजन्य से दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई. भक्ति जागरण का शुभारंभ महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने फीता काटकर किया. भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था. भक्ति जागरण में जामताड़ा जिले के सुरसरगम म्यूजिकल ग्रुप के गायकों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना से प्रारंभ की गई. भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालु झूमते नजर आए।





